कुपवाड़ा में सदना टॉप के पास वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है


कुपवाड़ा, 25 जुलाई : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सदना टॉप के पास एक 28 वर्षीय व्यक्ति की उस समय मौत हो गई जब एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हादसा सदना टॉप के पास मुरायैन इलाके में एक टाटा पिकउप (जेके02ए 0113) के खाई में लुढ़कने से हुआ। उन्होंने बताया कि चालक जफूर अहमद (28) पुत्र मोहम्मद इदरीस अवान निवासी नौगाबरा करनाह की मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी के हवाले से जीएनएस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ