'पेडल फॉर पीस, जश्न-ए-दल' जैसी खेल गतिविधियों से युवा भविष्य संवारने के लिए खेलों का चयन कर रहे हैं

यहां डल झील के किनारे एसकेआईसीसी में जश्न-ए-दल कार्यक्रम के समापन पर एक सभा को संबोधित करते हुए एलजी सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में सफल आंतरिक सुरक्षा प्रबंधन के कारण कश्मीर के लोग शांतिपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद, कानून-व्यवस्था तथा आधुनिकीकरण की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटा है।
एलजी ने कहा कि जश्न-ए-दल कार्यक्रम में 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। " युवा खेल से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य चुन रहे है" डल झील सिर्फ एक झील नहीं बल्कि लोगों का गौरव है। जिन लोगों ने इसकी सफाई में हिस्सा लिया है, उन्हें अपना काम जारी रखना चाहिए, ताकि झील की सफाई हो सके। युवा सेवा खेल विभाग ने सराहनीय कार्य किया है। “पिछले साल, 60 लाख युवाओं ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न खेल संबंधी गतिविधियों में भाग लिया। शायद ही कोई जिला ऐसा हो जहां रोजाना खेल गतिविधियां या कोई बड़ा टूर्नामेंट न होता हो।
एलजी ने कहा कि प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर में खेल के बुनियादी ढांचे को उन्नत किया है। “दो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों में हैं। हर जिले तथा पंचायत में बहुउद्देश्यीय खेल सुविधाओं के अलावा वॉलीबॉल तथा फुटबॉल के मैदान हैं”
उन्होंने कहा कि श्रीनगर को एक नई पहचान मिली है

0 टिप्पणियाँ