रामबन ट्रक दुर्घटना में शोपियां के युवक की मौत तथा एक घायल


रामबन, 22 जून : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बैटरी चश्मा के निकट कल रात एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसीयो को बताया कि पंजीकरण संख्या (JK03E-3581) वाला एक ट्रक बैटरी चश्मा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए। "दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई।"

मृतक की पहचान आसिफ बशीर पुत्र बशीर अहमद वानी निवासी नौगाम शोपियां के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान मेहराज अहमद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी शोपियां के रूप में हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ