अनंतनाग में हथियारों के साथ लश्कर के दो सहयोगी गिरफ्तार: पुलिस

उनके कब्जे से 12 एके 47 राउंड, एक ग्रेनेड तथा 1 लाख रुपये नकद बरामद किए गए


श्रीनगर, 22 जून : पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन के दो सहयोगियों को हथियारों तथा गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो लोगों को हथियार तथा गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है अधिकारी ने कहा, वे लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित हैं।

अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान अबरार उल हक काटू पुत्र मुश्ताक अहमद काटू निवासी अरवानी बिजबेहारा तथा तौसीफ अहमद भट पुत्र मुश्ताक अहमद भट निवासी शेटीपोरा बिजबेहारा के रूप में की गई है।

अधिकारी ने कहा, उनके कब्जे से 12 एके 47 राउंड, एक ग्रेनेड तथा 1 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि बिजबेहरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 150/23 दर्ज कर ली गई है तथा जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ