कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चार आतंकवादी ढेर: पुलिस


श्रीनगर, 23 जून : पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में मच्छल  सेक्टर के काला जंगल इलाके में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल  करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया। 

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि एक संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर के काला जंगल इलाके  में चार आतंकवादियों को मार गिराया है जो पीओके से हमारी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ