मारे गए लोगों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है।

श्रीनगर, 16 जून : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को पुलिस तथा सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए।
एडीजीपी कश्मीर ने एक ट्वीट में कहा कि कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है।
कश्मीर जोन पुलिस ने पहले ट्वीट किया था की, "कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड क्षेत्र में कुपवाड़ा पुलिस के एक विशेष इनपुट पर आतंकवादियों और सेना तथा पुलिस के संयुक्त दलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।"
इससे पहले 13 जून को कुपवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाके में सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादियों को मारे गए थे।

0 टिप्पणियाँ