रामबन : रामबन पुलिस ने शुक्रवार को बनिहाल के टी-चौक पर नाका चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन तथा 10 हजार रुपये नकद बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि टी-चौक नाका बनिहाल की पुलिस पार्टी ने रूटीन चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रोड से बनिहाल कस्बे की ओर पैदल आ रहे दो राहगीरों को रोक लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन, दस हजार नकद तथा दो सीरिंज के साथ फॉयल पेपर बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि बनिहाल के मालवत चांगलू निवासी साकिब नजीर तथा करावाह बनिहाल निवासी मुजफ्फर अहमद वर्तमान में गुर्जर नगर जम्मू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट, मजिस्ट्रेट बनिहाल की उपस्थिति में मादक पदार्थ जब्त किया गया।
पुलिस ने आगे की जांच के लिए थाना बनिहाल में मामला प्राथमिकी संख्या-142/2023 धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है।


0 टिप्पणियाँ