श्रीनगर : पुलिस ने बुधवार शाम को कहा कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के महजूर नगर इलाके में एक व्यक्ति को कथित तौर पर चाकू से गोद दिया गया। 'हमले का मकसद फल बेचने के धंधे को कारोबारी रंजिश बताया गया'।
श्रीनगर पुलिस ने जानकारी दी की, "दानिश मल्ला पुत्र अली मोहम्मद मल्ला निवासी महजूर नगर को रामबाग इलाके में आदिल अमीन नामक एक व्यक्ति को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हमले का मकसद फल बेचने के कारोबार पर व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के रूप में पाया गया है। प्राथमिकी संख्या सदर थाना में आईपीसी की धारा 323, 341, 307 के तहत 51 दर्ज की गयी है।"


0 टिप्पणियाँ