ओडिशा ट्रेन हादसे में 280 की मौत, 900 से ज्यादा घायल

पीएम मोदी ने जताया दुख, रेल मंत्री वैष्णव पहुंचे बालासोर, ओडिशा के सीएम पटनायक ने हादसे को बताया दुखद


उड़ीसा /भुवनेश्वर 3 जून : उड़ीसा के बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हुआ है जिसमे अभी तक 280 लोगो की मोत हो गयी है तथा 900 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे है मौतों का आकड़ा लगातार बढ़ रहा है 

अधिकारियों ने कहा कि शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस उनसे टकरा गई, जिससे 10-12 और डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसा इतना भीषण था की दर्जनों मीटर पटरी के परखच्चे उड़ गए 

बालासोर में बहनगा बाजार स्टेशन के नजदीक हुए इस भीषण हादसे को लेकर रेलवे ने एक जाँच कमिटी गठित की है वही हादसा कैसे हुआ उसे लेकर प्रतिदर्शियो के बयान भी सामने आये है कहा जा रहा है की आउटर लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी हावड़ा से आ रही कोरमंडल एक्सप्रेस जो की चेन्नई जा रही थी 300 मीटर पहले डिरेल हो गयी, कोरमंडल ट्रैन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया और कोरमंडल ट्रैन की पीछे वाली बोगी तीसरे ट्रैक पर जा गिरी तथा तीसरे ट्रैक पर तेजी से आ रही यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रैक पर गिरकर बोगी से टकरा गयी।

बालासोर में एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +91 6782 262 286 खोला गया है। ओडिशा सरकार ने दमकल सेवा के महानिदेशक को मौके पर पहुंचने और बचाव अभियान की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

बालासोर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को भेजा गया तथा बालासोर और उसके आसपास के सभी मेडिकल कॉलेजों तथा सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक को भी तैयार रखा गया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने "इस वास्तव में दुखद रेल दुर्घटना के बारे में स्थिति की अभी समीक्षा की है" और शनिवार सुबह बालासोर का दौरा करेंगे।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।उन्होंने कहा “ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना से व्यथित दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की तथा स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है”,   

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जिन्होंने कहा कि वह मौके पर जा रहे हैं, ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये तथा मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

“यशवंतपुर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कम से कम 3 से 4 डिब्बे ओडिशा के बहानगा रेलवे स्टेशन के पास शाम करीब 6.58 बजे पटरी से उतर गए और तथा  विपरीत ट्रैक पर गिर गए। और जल्द ही कोरोमंडल एक्सप्रेस विपरीत ट्रैक पर आ गई तथा पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई, जिससे इसके 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।

मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, "ट्रेन संख्या 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12864 एसएमवीबी-एचडब्ल्यूएच सुपरफास्ट एक्सप्रेस बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 6.55 बजे पटरी से उतर गई।"

रेलवे कर्मचारी तथा अधिकारी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर चल रहा है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर राजस्व मंत्री प्रमिला मल्लिक तथा विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

साहू ने बालासोर में ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की टीम को खोज और बचाव कार्यों के लिए तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया था।

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि वह ओडिशा के बालासोर में छह सदस्यीय टीम भेज रही है।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को दुर्घटनास्थल पर टीम भेजने तथा यात्रा कर रहे पश्चिम बंगाल के लोगों की मदद करने का निर्देश दिया था।

“चूंकि ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन से शुरू हुई है, यह स्वाभाविक है कि ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की अच्छी संख्या पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं। राज्य सरकार के अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ