
जम्मू 24 मई : किश्तवाड़ जिले में बिजली परियोजना के कर्मचारियों को ले जा रहा एक वाहन बुधवार को पहाड़ी से नीचे गिर गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुदूर डांगडूरू गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।
देवांश यादव डीसी किश्तवाड़ ने कहा, "वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल किश्तवाड़ भेजा गया।"
पंजीकरण संख्या JK06 - 3095 वाला वाहन सभी स्थानीय मजदूरों को दचान से निर्माणाधीन बांध स्थल तक ले जा रहा था।
अधिकारियों ने कहा कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है
मृतकों की पहचान
- 1. सुदेश कुमार पुत्र करम चंद निवासी कुटवारा कस्तीगढ़ डोडा
- 2. अख्तर हुसैन पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी पिंगरारी दच्छन
- 3. अब्दुल रशीद पुत्र अजीज मोहम्मद निवासी बुंजवार किश्तवार
- 4. मुबशर अहमद
- 5. इतवा
- 6. राहुल
- 7. करन के रूप में हुई है।

0 टिप्पणियाँ