श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागबल चंदूसा गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विशेष सूचना मिलने के बाद बारामूला पुलिस तथा 52 आरआर के संयुक्त बलों ने श्रंज क्रॉसिंग पर एक एमवीसीपी (मोबाइल वाहन चेक पोस्ट) रखा। श्रुंज से नागबल चंदूसा की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति ने तैनात पुलिसकर्मियों को देखते हुए भागने लगा , लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशरफ मीर के रूप में हुई । आरोपी लश्कर के आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। तलाशी में उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस ने भारतीय शस्त्र अधिनियम तथा यूए (पी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया तथा जांच शुरू कर दी है ।
0 टिप्पणियाँ