मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश, बर्फबारी, तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

 

श्रीनगर, 3 मार्च ; मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को अगले 24 घंटों में हल्की बारिश के साथ साथ हिमपात की आशंका जताई है, जबकि काजीगुंड को छोड़कर पूरे जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में 0830 बजे तक, श्रीनगर में 5.7 मिमी बारिश, काजीगुंड में 12.3 मिमी, पहलगाम में 18.1 मिमी, कुपवाड़ा में 8.7 मिमी, कोकेरनाग में 8.8, गुलमर्ग में 14.4 मिमी, जम्मू में बनिहाल में 17.6 मिमी वर्षा हुई। 

तापमान के बारे में बात करे तो श्रीनगर में पिछली रात के 7.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वही काजीगुंड में पिछली रात के 5.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पहलगाम में पिछली रात के 2.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

कुपवाड़ा शहर में, तापमान  पिछली रात के 5.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर क्षेत्र के लिए सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के समान था, और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान पिछली रात के 15.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के लिए तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ