पासपोर्ट कार्यालय ने लगाया विशेष शिविर, 700 से अधिक हज के इच्छुक लोगों को पासपोर्ट सौंपे गए।

श्रीनगर, 09 मार्च: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने आज गुरुवार को एक विशेष शिविर के दौरान श्रीनगर में 700 से अधिक हज के इच्छुक लोगों को पासपोर्ट सौंपे।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीर और लद्दाख के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी दविंदर कुमार ने कहा कि उन्होंने हज के इच्छुक लोगों के लिए एक विशेष शिविर आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी। सरकार ने उनका अनुरोध मंजूर कर लिया औरउन्होंने हज के इच्छुक लोगों को राहत देने के लिए आज एक विशेष शिविर आयोजित किया।

वर्तमान में लंबित मामलों के बारे में यह जानकारी प्राप्त हेे कि दिसंबर 2022 में 6000 से अधिक मामलों से लेकर अब लगभग 2500 मामलों तक, वे मार्च के अंत तक लंबित मामलों की संख्या को शून्य करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ