जम्मू-कश्मीर में तापमान में बढ़ोतरी, 3 दिनों तक हल्की बारिश की आशंका।


श्रीनगर :  मौसम विभाग के द्वारा अगले तीन दिनों तक पूरे जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। दोपहर में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

तापमान की बात करे तो श्रीनगर में पिछली रात के ५.१  डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान ५.५ डिग्री सेल्सियस और सामान्य से १.८  डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान पिछली रात के १५.६ डिग्री सेल्सियस के मुकाबले १५ डिग्री सेल्सियस और सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

काजीगुंड में पिछली रात के ३ डिग्री सेल्सियस के मुकाबले ४.२ डिग्री सेल्सियस और सामान्य से १.९ डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात के समान ही ०.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान पिछली रात के १.४ डिग्री सेल्सियस के मुकाबले १.५ डिग्री सेल्सियस और सामान्य से ४.८ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

वही उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पिछली रात के २.६ डिग्री सेल्सियस के मुकाबले ३.२ डिग्री सेल्सियस और सामान्य से ०.९ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ