कश्मीर में भारी बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


कश्मीर, 24 जनवरी: मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार भारी  हिमपात के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी और काजीगुंड को छोड़कर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कहा की, काजीगुंड में पिछली रात के 1.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया

उन्होंने कहा कि पहलगाम में पिछली रात के शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था।

अधिकारियों ने कहा कि कोकेरनाग में पिछली रात के शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

उन्होंने कहा कि पिछली रात गुलमर्ग में शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया था और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था।

उन्होंने कहा की कुपवाड़ा शहर में, पिछली रात को शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले पारा शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। 

जम्मू में पिछली रात के 6.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के लिए यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस 
(सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक) 
बटोटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस 
(सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक) 
कटरा में 7.2 डिग्री सेल्सियस 
(सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक) 
और भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस 
(2.1 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक दर्ज किया गया) 

अधिकारी ने कहा कि लद्दाख के लेह तथा कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तथा शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज शाम से 25 जनवरी तक "व्यापक मध्यम हिमपात (जम्मू में बारिश) तथा जम्मू-कश्मीर के मध्य और उच्च क्षेत्रों में मध्यम से भारी हिमपात" की भविष्यवाणी की है।"26-28 जनवरी को मौसम आंशिक रूप से सामान्य रहने की उम्मीद है। बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग जगहों पर हल्की बर्फ या बारिश हो सकती है।”

मौसम विभाग ने 29-30 जनवरी के बीच व्यापक मध्यम से भारी बारिश और हिमपात की भविष्यवाणी की है 

कश्मीर चिल्लई-कलां की चपेट में है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि है।  

#Kashmir #Jammu 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ