श्रीनगर, 03 दिसंबर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के ताकी शाह गांव के एक घर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने से 35 वर्षीय एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। महिला की पुष्टि तकी शाह गांव निवासी फयाज अहमद खान की पत्नी नसीमा बेगम के रूप में की गई है।
पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है लेकिन ऐसा लगता है किआग शॉर्ट सर्किट से लगी है. घरेलू सामानों के साथ संरचना पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।


0 टिप्पणियाँ