श्रीनगर, 07 दिसंबर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज मीडिया को यह बताया कि जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 180 आतंकवादी मारे गए हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि चालू वर्ष के दौरान 31 नागरिकों मारे गए तथा 62 सुरक्षा बल के जवान शहीद हो गए।
उन्होंने कहा कि वर्ष २०२२ के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित 123 घटनाएं हुईं। श्रीनगर स्थित स्थानीय समाचार पत्रों के साथ काम करने वाले 8 पत्रकारों को "कश्मीर फाइट" ब्लॉग के माध्यम से धमकियां भी दी गई। इस संबंध में श्रीनगर के शेरगारी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा चुका गया है।
सरकार ने मीडिया कर्मियों सहित लोगों के जीवन को खतरों और हमलों से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं क्योंकि सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस, सेना, सीएपीएफ और खुफिया एजेंसियां जम्मू-कश्मीर में किसी भी खतरे या प्रयास को विफल करने के लिए तैनात रहती हैं।


0 टिप्पणियाँ