इस वर्ष यह शुभ दिन मंगलवार को मनाया गया।
श्रीनगर: गुरु नानक देवजी की जयंती मंगलवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में बड़े धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई।
सिक्खो के सबसे प्रसिद्ध गुरु और सिख धर्म के संस्थापक, श्री गुरु नानक देव जी व्यापक रूप से पूजनीय हैं, उनकी जयंती को हर साल पूरे हर्ष और उल्लास के साथ गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है।
इस शुभ दिन की शुरुआत एक 'अखंड पथ' से होती है, जहां विभिन्न गुरुद्वारों में पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब से 48 घंटो तक पाठ किया जाता है। इस वर्ष यह शुभ दिन मंगलवार को मनाया गया।सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक साहिब जी का जन्म 15 अप्रैल, 1469 को पाकिस्तान के शेखूपुरा जिले के राय-भोई-दी तलवंडी में हुआ था, जो अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।
श्रीनगर के रेनवारी जिले में गुरुद्वारा छत्ती पठशाही में भव्य समारोह आयोजित किया गया था जिसमे सैकड़ों भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, साथ ही विशेष प्रार्थना की और गुरुपर्व को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीनगर की जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) ने बड़े उत्साह के साथ किया।
शहीद बंगा गुरुद्वारा बरजुल्ला में भी विशेष प्रार्थना में बड़ी संख्या में सिख शामिल हुए। ऐसा ही एक समारोह बारामूला चट्टी पडठशाही में भी हुआ, जहां सैकड़ों सिखों ने विशेष पूजा अर्चना की।


0 टिप्पणियाँ