श्रीनगर, 26 नवंबर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा संविधान को अपनाने की 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को संविधान दिवस समारोह का उद्घाटन किया।
साथ ही इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को अपनी हार्दिक बधाई दी और संविधान के संस्थापक पिताओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में एक समारोह के दौरान कहा कि हमारा संविधान एक पवित्र पुस्तक है और इसमें शाश्वत मूल्य निहित हैं जो हमारे मार्ग दर्शक हैं। आज हम सभी एक मजबूत भारत बनाने के लिए अपने मौलिक कर्तव्यों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों से यह आह्वान किया कि आर्थिक प्रगति का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति और जम्मू-कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले जन विशेष तक पहुंचे।


0 टिप्पणियाँ