प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया : तरुण चुग

जम्मू, 9 नवंबर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी अस्पतालों में 265 डीएनबी-पीजी सीटों की अनुमति प्रदान करने पर माननीय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के फैसले की सराहना की है।

चुग ने आतंकवादी गतिविधयों से प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेजों में सीटें आरक्षित करने के प्रधानमंत्री के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण परिवारों के बच्चों को राहत प्रदान करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

उन्होंने कहा कि फारूख अब्दुल्ला और मेहबूबा मुफ्ती की पिछली सरकारों के विपरीत मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की वर्तमान समय मैं चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ को दूर करने का काफी हद तक प्रयास किया है तथा भविष्य मैं भी करती रहेगी।

जब से मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से दो एम्स अस्पताल के साथ साथ दो कैंसर संस्थान भी स्थापित किए गए हैं। जम्मू क्षेत्र को चार नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं, दो कश्मीर क्षेत्र में खोले गए हैं जो जम्मू-कश्मीर के बच्चों को चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने में एक बड़ी छलांग होगी।

प्रधानमंत्री की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसके माध्यम से जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों में लोगों को सेवा प्रदान कर रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ