कुपवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का किया गया स्टॉक


कुपवाड़ा : जिला प्रशासन ने सीमांत जिले कुपवाड़ा के भारी बर्फीले इलाकों में जो सर्दियों में बर्फबारी के बाद कटऑफ रहता है वहां चावल, चीनी, एलपीजी, मिट्टी के तेल और आटे सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक कर लिया है। 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग, कुपवाड़ा के सहायक निदेशक वली मोहम्मद ने कहा, “बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की डंपिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। प्रशासन हर साल इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करता है ताकि लोगों को सर्दी के कठोर दिनों में समस्याओं का सामना न करना पड़े।

“NFSA और PMGKY के तहत, 65,600 क्विंटल चावल करनाह माछिल, केरन, बुदनामल, जुमगुंड और कामकुडी में संग्रहीत किया गया है। इसी तरह इन क्षेत्रों में 1865 क्विंटल आटा, 174 क्विंटल चीनी, 83500 लीटर मिट्टी का तेल और 13080 एलपीजी सिलेंडर डंप किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में जमा किया गया राशन मार्च 2023 तक लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा। कुपवाड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशासन बहुत गंभीर है।

उपायुक्त कुपवाड़ा सागर दत्तात्रेय ने हाल ही में अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ