श्रीनगर 3 नवम्बर: सेना ने गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक आतंकवादी को मारकर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने का दावा किया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "लगभग 1000 बजे, भारतीय सेना के सतर्क सैनिकों ने पुंछ सेक्टर (J & K) में नियंत्रण रेखा के साथ कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध हरकत देखी, जिसमें वे नियंत्रण रेखा के पार, भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।"
उन्होंने कहा, "सतर्क सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी पर घुसपैठिये (आतंकवादियों) ने सैनिकों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, सेना जवानों ने भी उनको उसी अंदाज में जवाब दिया। गोलीबारी बंद होने के बाद तलाशी शुरू की गयी, जिसमें दो एके 47 राइफल्स, एक पिस्टल सहित एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है।"
उन्होंने कहा कि अभियान अभी भी जारी है और इलाके की तलाशी की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ