वूलर झील में नाव पलटने से लापता व्यक्ति का शव बरामद

मृतक की पहचान बनियारी के गुलाम मोहम्मद डार के पुत्र जावेद अहमद डार के रूप में हुई है। 


श्रीनगर, 02 नवंबर (IANS): उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के बनियारी गांव में बुधवार सुबह नाव पलटने से वूलर झील में डूबे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह उनकी नाव के पलटने से तीन लोग झील में डूब गए।

उन्होंने कहा कि दो लोगों को तुरंत बचा लिया गया, जबकि तीसरा लापता हो गया तथा उसको निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में उनका शव निकाला जा सका

मृतक की पहचान बनियारी के गुलाम मोहम्मद डार के पुत्र जावेद अहमद डार के रूप में हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ