फिदायीन हमले की योजना बना रहे थे: एडीजीपी विजय कुमार
सेना और पुलिस की सयुंक्त टीमों के द्वारा इलाके की घेराबंदी कर में तलाशी अभियान चलाये जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादीयों ने संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई स्वरुप यह मुठभेड़ शुरू हुई।
पुलिस ने कहा कि इस मुठभेड़ में लदरमुड के हबीबुल्लाह के बेटे शाकिर अहमद के रूप में पहचाने गए एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारा गया आतंकवादी हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन संगठन से जुड़ा था तथा पुलिस, सुरक्षा बलों और नागरिक अत्याचारों सहित कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल था।
एक अन्य मुठभेड़ में, एक विदेशी सहित तीन आतंकवादी अवंतीपोरा के खांडीपोरा इलाके में मारे गए।
एक विशेष इनपुट के बाद, सेना (55 आरआर) और पुलिस के द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान के दौरान मंगलवार को ही दूसरी मुठभेड़ शुरू हो गई।
अवंतीपोरा मुठभेड़ में 03 आतंकवादी मारे गए। पहचान की जा रही है। हमारे स्रोत के अनुसार, 1 एफटी आतंकवादी सहित लश्कर का 1 स्थानीय आतंकवादी मुख्तियार भट है, जिसने सीआरपीएफ के 01 एएसआई तथा 2 आरपीएफ कर्मियों की हत्या सहित कई आतंकवादी अपराधों में शामिल था। हमारे (एसआईसी) के लिए यह एक बड़ी सफलता है," एडीजीपी कश्मीर ने अपने ट्वीट में कहा। " मारे गए आतंकवादियों में लश्कर का कमांडर मुख्तार भट शामिल हैं। सूत्र के अनुसार, वह एफटी के साथ एसएफ कैंप पर फिदायीन हमले के लिए जा रहा था। मारे गए आतंकवादियों के पास से 01 एके-74 राइफल, 01 एके-56 राइफल और 1 पिस्टल बरामद किया गया है। इस ऑप्रेशन के द्वारा अवंतीपोरा पुलिस और सेना ने एक बड़ी आतंकवादी घटना विफल कर दिया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए सभी आतंकवादी सीआरपीएफ के एक एएसआई और 2 आरपीएफ कर्मियों की हत्या सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्तियार भट एक विदेशी आतंकवादी के साथ सुरक्षा बलों के शिविर पर फिदायीन हमले के लिए जा रहा था।
मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक एके-56 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने संयुक्त बलों को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी और इसे सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि अवंतीपोरा में पुलिस और सेना ने एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया है।
उन्होंने कहा कि इस साल अब तक 167 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि पिछले साल 171 आतंकवादी मारे गए थे।

0 टिप्पणियाँ