कुलगाम मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया: पुलिस

मारे गए आतंकवादी की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है।


श्रीनगर, 27 अक्टूबर (IANS): दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ट्विटर पर कश्मीर जोन पोलिस की तरफ से कहा गया कि कुलगाम जिले के कौसरनाग के सामान्य क्षेत्र में अस्थान मार्ग पर एक मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। तलाश अभी जारी है। आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

#Budgam #IndianArmy #Kashmir  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ