जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कुछ चेतावनी गोलियां चलाईं और उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

जम्मू, 27 अगस्त: बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार तड़के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। 

बीएसएफ के अनुसार जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान सियालकोट निवासी मोहम्मद शबद (45) के रूप में हुयी है। उन्होंने कहा जब वह सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था उसी समय सतर्क जवानो ने उसे देख लिया। उस पर कुछ चेतावनी गोलियां चलाईं तथा उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

25 अगस्त को, बीएसएफ ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया, सैनिकों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए से आठ किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की।

घुसपैठिए गोली बारी कर उसे घायल कर दिया गया था, पर वह वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में रेंगने में कामयाब रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ