कश्मीरी पंडितों ने भगवान कृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कश्मीर स्थित श्रीनगर में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में एक भब्या जुलूस निकाला। जुलूस पुराने श्रीनगर के ज़ैंदर मोहल्ला से शुरू हुआ तथा डीसी ऑफिस रोड, जहांगीर चौक और हरि सिंह हाई स्ट्रीट से होते हुए लाल चौक पर समाप्त हुआ। जुलूस का आयोजन अस्तान मंदिर समिति टंकीपोरा के द्वारा किया गया था।
जगदीश भारद्वाज, समिति के सदस्यों में से एक, जो जुलूस का हिस्सा थे, ने कहा, “हम इस जुलूस को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन के आभारी हैं। हम अपने मुस्लिम भाइयों के प्रति भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं कि उन्होंने इस जुलूस को आयोजित करने के लिए हमें सभी तरह का समर्थन प्रदान किया। यह धार्मिक जुलूस कश्मीरी पंडितों, हिंदुओं और कश्मीरी मुसलमानों के बीच सदियों पुराने सांप्रदायिक सौहार्द का हिस्सा है।"
पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित भक्तों ने रथ के साथ नृत्य किया और लोगों के बीच मिठाई बांटी।
गौरतलब है कि दो साल के अंतराल के बाद पिछले साल से यह जुलूस फिर से शुरू हुआ। COVID 19 के कारण 2020 में कोई जुलूस नहीं निकला गया।
#Kashmir #Jammu #Srinagar

0 टिप्पणियाँ