राजौरी हमले में दो आतंकवादी मारे गए, पांच जवान घायल : सेना

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के प्रवक्ता ने कहा, “आतंकवादियों को बेअसर कर दिया गया है। 5 सैनिकों को भी चोटें आईं उनका इलाज किया जा रहा है।"


श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस): जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को सेना के एक शिविर में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने देख लिया, उन्हें चैलेंज किया गया, पर आतंकवादियों ने फायर खोल दिया जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। भीषण गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए तथा पांच जवान भी घायल हो गए। 

सेना के एक प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि राजौरी जिले के परगल में अंधेरे में एक चौकी में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों का पता लगाया गया और सतर्क सैनिकों ने उन्हें घेर लिया।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के प्रवक्ता ने कहा, “आतंकवादियों को बेअसर कर दिया गया है। 5 सैनिकों को भी चोटें आईं, उनका इलाज किया जा रहा है।"

परगल, राजौरी में अंधेरे में एक चौकी में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों का पता लगाया गया और सतर्क सैनिकों ने उन्हें घेर लिया। आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। 5 जवानों को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ