उपराज्यपाल ने शहीद सिपाही सैफुल्ला कादरी की घायल बेटी का पूछा कुशलक्षेम


श्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज दिवंगत अमरीन भट के परिवार के सदस्यों से उनके बडगाम स्थित आवास पर मुलाकात की।

25 मई को बडगाम में आतंकियों ने अमरीन भट को उनके घर के बहार गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी । इस आतंकी हमले में उनका भतीजा भी घायल हो गया था।

उपराज्यपाल ने प्रशासन द्वारा परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

उपराज्यपाल ने कहा, “वह एक मजबूत इरादों वाली महिला थी और अपने परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ थी। हम अमरीन की अदम्य भावना को हमेशा याद रखेंग।"

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "बाद में, उपराज्यपाल ने बहादुर पुलिस वाले जेकेपी शहीद सैफुल्ला कादरी की घायल बेटी की कुशलक्षेम जानने के लिए श्रीनगर के सौरा इलाके का भी दौरा किया।" 

बहादुर शहीद के परिवार और रिश्तेदारों के साथ बातचीत करते हुए, उपराज्यपाल ने बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और पीड़ित परिवार को हर मदद और सहायता देने का आश्वासन दिया।

#Kashmir

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ