आर्यन्स छात्रों ने चंडीगढ़ में फार्मा एक्सपो का किया दौरा


श्रीनगर 29 अप्रैल: आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में उत्तर भारत के सबसे बड़े फार्मा और लैब टेक एक्सपो में फार्मेसी छात्रों के लिए एक शैक्षिक यात्रा की व्यवस्था की।

डॉ. कृष्ण कुमार, प्रिंसिपल और कालिंदी मदन विभागाध्यक्ष के साथ बी. फार्मा और डी फार्मा के आर्यन्स छात्रों ने 200 से अधिक फार्मास्युटिकल कंपनी स्टालों का दौरा किया और फार्मास्यूटिकल्स, ड्रग्स और फॉर्मूलेशन में नवीनतम रुझानों और तकनीकों को सीखा।

फार्मा कंपनियों के विशेषज्ञों ने अपने ज्ञान को सभी के साथ साझा किया तथा छात्रों ने भी उनसे उत्साहपूर्वक बातचीत की। छात्रों ने फार्मा निर्माण उपकरण, पैकेजिंग, गुणवत्ता विश्लेषण, टैबलेट कोटिंग, संपीड़न मशीन, प्रयोगशाला उपकरण और विश्लेषणात्मक उपकरण की खोज की जानकारी प्राप्त की।

#Srinagar 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ