तंगमर्ग मुठभेड़: एक और आतंकवादी मारा गया, टोटल संख्या हुई चार


श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमर्ग उप-जिले के मालवल इलाके में गुरुवार को जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया, जिससे मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या चार हो गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा:

आप लोगों को बताते चलें की यह मुठभेड़ गुरुवार से ही जारी है, इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का मोस्ट वांटेड कमांडर मुहम्मद यूसुफ डार उर्फ ​​कांट्रू समेत दो अन्य आतंकवादी पहले मारे जा चुके है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सेना की 62 आरआर और बडगाम पुलिस ने मालवाह गांव में आतंकियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी शुरू की। 

उन्होंने कहा कि छिपे हुए आतंकवादियों ने द्वारा सरकारी बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में बदल गया।

शुरुआती फायरिंग  एक अधिकारी सहित चार सैनिकों को मामूली चोटें आईं थी।

सेना की जबाबी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हुआ। एसएसपी बारामूला के नेतृत्व में बारामूला पुलिस भी ऑपरेशन में शामिल हो गई। बारामूला जिले का एक पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे बाद में श्रीनगर में सेना के बेस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि दस मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक खूंखार कमांडर यूसुफ कांट्रो सहित लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए तथा उनके शव भी मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिए गए है। 

#Baramulla #Kashmir #Encounter #BaramullaEncounterUpdate

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ