सुंजवां मुठभेड़ में सीआईएसएफ का एएसआई हुआ शहीद, चार सुरक्षाकर्मी घायल: पुलिस

"आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी"

Photo cradit ANI

जम्मू, 22 अप्रैल : जम्मू जिले के सुंजवां इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में सीआईएसएफ का एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया और पांच अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने पत्रकारों से कहा, "रात के दौरान हमने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट के बाद इलाके (सुंजवां) में घेराबंदी कर दी थी।"

उन्होंने कहा कि सुबह तड़के सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें एक सुरक्षाकर्मी मारा गया और तीन से चार अन्य घायल हो गए।

एडीजीपी जम्मू जोन ने कहा “मुठभेड़ जारी है, आगे की जानकारी सामने आएगी। वे एक घर में छिपे हुए हैं, लेकिन पहली रोशनी में मुठभेड़ के बारे में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।"

गौरतलब है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने की वजह से नाका चेकिंग भी बढ़ा दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कल रात से सुंजवां और उसके आसपास के इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। 

यह मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांबा जिले के पल्ली पंचायत के निर्धारित दौरे से दो दिन पहले हुई। 

#Jammu #Sunjwan_encounter

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ