श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के नंबल इलाके में सोमवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा;
#Encounter has started at Nambal area of #Awantipora. Awantipora Police on job. Further details shall follow. @JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) February 7, 2022
अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा गांव के नंबल गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
मीडिया के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान पर पहुंची, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसेके जवाबी कार्रवाई के फलस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई।
सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।
आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
#Kashmir #Pulwama

0 टिप्पणियाँ