बडगाम में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात शव

 

श्रीनगर : अधिकारियों के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के शेखपोरा में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव मिला। 

उन्होंने जीएनएस को बताया कि शव 69/0 से 70/2/3 किमी (बडगाम सीना खंड) के पास मिला था।

रेलवे विभाग के एक अधिकारी ने घटनास्थल से शव मिलने की पुष्टि करते हुए जीएनएस को बताया कि मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। अधिकारी ने कहा, 'वह व्यक्ति ट्रेन से गिर गया या उसकी चपेट में आया या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है। 

(GNS)

#Budgam #KAshmir

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ