भारतीय गेहूं तथा COVID वैक्सीन ईरान के रास्ते अफगानिस्तान पहुंचेगा

हाल ही में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पाकिस्तान से बात कर रहा है।

नई दिल्ली, 10 जनवरी: अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत को ईरान से मदद मिली।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, उन्होंने अपने क्षेत्र के माध्यम से अफगानिस्तान में भारतीय गेहूं, जीवन रक्षक दवाओं और कोविड के टीकों के परिवहन की अनुमति देने की पेशकश की।

हाल ही में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पाकिस्तान से भी बात कर रहा है।

भारत ने कुछ दिन पहले अफगानिस्तान को दो टन जीवन रक्षक दवाओं से युक्त चिकित्सा सहायता के तीसरे खेप की आपूर्ति की। 1 जनवरी को, भारत के द्वारा अफगानिस्तान को कोविद वैक्सीन (कोवाक्सिन) की 500,000 खुराक वाली मानवीय सहायता की आपूर्ति की गयी।

उन्होंने कहा भारत ने अफगान के लोगों को खाद्यान्न, कोविड टीकों की एक मिलियन खुराक और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं सहित मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले महीने, भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सा सहायता प्रदान की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ