बारामूला में नकाबपोशों ने घर का सोना, नकदी लूटा


बारामूला, 29 जनवरी (जीएनएस): बारामूला के चिचलोरा इलाके में निवासियों के अनुसार बीती रात अज्ञात नकाबपोश एक घर में घुस कर घर का सोना और नकदी ले गए।   

आधिकारिक सूत्रों ने जीएनएस को बताया कि चार नकाबपोश लोग चिचलोरा में मोहम्मद रमजान गोजरी के दामाद बिलाल अहमद कुटू के घर के अंदर घुस गए।

परिवार ने पुलिस को सूचित किया कि तीन नकाबपोश लोग पिस्तौल लेकर घर में घुस आये तथा परिवार के सदस्यों के सभी मोबाइल फ़ोन सबसे पहले ले लिए, इसके बाद उन्होंने घर से 52000 रुपये नकद के अलावा 2 सोने की अंगूठियां और दो कड़ा टॉप ले गए। भागने से पहले उन्होंने फोन को घर के पास ही छोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने जीएनएस को बताया कि थाना कुंजर में धारा 7/25 आईए अधिनियम और 382 आईपीसी के तहत मामला (एफआईआर संख्या 11/2022) दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि चोर शायद खिलौना पिस्तौल ले कर आए थे, अधिकारी ने कहा हालांकि "सभी कोणों पर गौर किया जा रहा है"। 

#Kashmir #JammuKashmir #Baramulla #Srinagar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ