श्रीनगर के इलाके में इस साल आतंकवादियों के द्वारा कई आम नागरिकों की हत्या की घटनाएं हुई हैं।
श्रीनगर : श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बुधवार शाम आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस ने मारे गए लोगों की पहचान मरजानपोरा सफकदल के स्वर्गीय मुहम्मद शफी खान के पुत्र रौफ अहमद खान (45) के रूप में की है। खान पेशे से एक रियल एस्टेट ब्रोकर था।
कश्मीर जोन पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ट्वीट किया “आतंकवादियों ने मेरजानपोरा, ईदगाह पीएस सफाकदल श्रीनगर में एक नागरिक रौफ अहमद पर गोलीबारी की। गोलीबारी में घायल होने पर उनको एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला दर्ज कर जांच चल रही है।”
#Terrorists fired upon a #civilian namely Rouf Ahmad at Merjanpora, Eidgah PS Safakadal #Srinagar. The injured was shifted to SMHS hospital where he was declared dead. #Case registered, investigation going on. @JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 22, 2021
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने खान पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि खान को गर्दन और पेट में तीन गोलियां लगी हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्हें एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।"
पुलिस ने कहा “लगभग 17:25 बजे, श्रीनगर पुलिस को श्रीनगर के मेरजानपोरा सफाकदल इलाके में एक आतंकी घटना की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों को पता चला कि अज्ञात आतंकवादियों ने उनके घर के पास मरजानपोरा सफाकदल निवासी मोहम्मद शफी खान के पुत्र रौफ अहमद खान के रूप में पहचाने गए एक नागरिक पर गोलियां चलाई थीं। इस आतंकी घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”
Tag: Kashmir, Srinagar, Terrorist, Civilian, Killing, Jammu Kashmir

0 टिप्पणियाँ