लद्दाख को मिली पहली फोरेंसिक साइंस लैब

 एफएसएल लद्दाख एक बहुआयामी फोरेंसिक प्रयोगशाला होगी जो जैविक, रासायनिक, प्रिंट और दस्तावेजी साक्ष्य की जांच और विश्लेषण करने में सक्षम होगी।

जम्मू, 17 दिसंबर: गृह मंत्रालय ने लद्दाख में पहली फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की स्थापना को मंजूरी दी है।


अधिकारीयों के द्वारा मीडिया में कहा गया है कि फोरेंसिक जांच और रिपोर्ट जांच के साथ-साथ परीक्षण में भी यह लैब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लद्दाख में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं जांच एजेंसियों द्वारा संदर्भित विभिन्न प्रकार की साक्ष्य सामग्री पर निष्पक्ष वैज्ञानिक राय प्रदान करेगी और बदले में न्यायपालिका की मदद करेगी।


अधिकारियों ने कहा कि लद्दाख में ऐसी प्रयोगशाला की अनुपस्थिति में, नमूनों को केंद्र शासित प्रदेश के बाहर भेजा जाता था, जिससे जांच प्रभावित होती थी, खासकर जाँच नमूने खराब होने का खतरा रहता था।


उन्होंने कहा कि एफएसएल लद्दाख एक बहुआयामी फोरेंसिक प्रयोगशाला होगी जो जैविक, रासायनिक, प्रिंट और दस्तावेजी साक्ष्य की जांच और विश्लेषण करने में सक्षम होगी।


लद्दाख में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला इकाई की स्थापना से न्यायालय में बेहतर, मजबूत और विश्वसनीय साक्ष्य देने में काफी मदद मिलेगी और यह भविष्य में संभावित अपराधों के लिए एक निवारक के रूप में भी काम करेगा।

#Ladakh #Jammu #Kashmir #Srinagar #Leh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ