तौसीफ रावलपिंडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रोग्राम के चौथे वर्ष में था।
श्रीनगर 17 दिसंबर: पाकिस्तान में एमबीबीएस कर रहे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के एक युवक की शुक्रवार को देश के रावलपिंडी शहर के सदर इलाके में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक छात्र दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला अंतर्गत पड़ने वाले बटपोरा नैना का रहने वाला था। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पाकिस्तान सरकार की ओर से उसके शव को भेजने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के प्रवक्ता नासिर खुमानी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छात्र तौसीफ राशिद वानी की मौत से छात्र संघ में शोक की लहर है। उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र संघ मृतक आत्मा की शांति के लिए दुआ की है। बहरहाल, अभी इस पूरे घटना के बारे में जिला प्रशासन की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।
खुहमी के अनुसार तौसीफ रावलपिंडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रोग्राम के चौथे वर्ष में था।
#JammuKashmir #Kashmir #Srinagar #Jk #Pulwama

0 टिप्पणियाँ