रक्षा मंत्री ने बीआरओ द्वारा निर्मित 27 बुनियादी परियोजनाओं का किया ई-उद्घाटन

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 27 बुनियादी परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया। 

दिल्ली 28 दिसम्बर: उन्होंने कहा आज के दौर में दूरी को किलोमीटर में नहीं घंटों में मापा जाता है। बीआरओ की सड़कों, सुरंगों और पुलों ने आज स्थानों के बीच की दूरी और समय को कम कर दिया है।  

सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कें न केवल सामरिक जरूरतों के लिए हैं बल्कि राष्ट्र के विकास में दूरस्थ क्षेत्रों की समान भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। तमाम चुनौतियों के बावजूद बीआरओ कर्मियों के धैर्य और दृढ़ संकल्प ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बना दिया है।  

उन्होंने कहा सीमा सड़क संगठन हर परिस्थिति में भारत के दूरस्थ क्षेत्रों को हमारे बड़े शहरों के साथ जोड़ा है। 

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।  

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ