जम्मू-कश्मीर में मोर्टार विस्फोट में घायल महिला की अस्पताल में मौत


जम्मू, 5 जून : अधिकारियों ने बताया मोर्टार शेल विस्फोट में घायल हुए तीन लोगों में से एक 76 वर्षीय महिला की बुधवार को यहां के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

27 मई को सांबा जिले के पुरमंडल क्षेत्र के खड़ा मदाना गांव में जंग लगे मोर्टार शेल के फटने से सेमरू देवी, रमीत सिंह (66) और सूरिया बीबी (58) घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि सेमरू देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं तथा बुधवार तड़के यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अन्य दो की हालत स्थिर बताई गई है, उन्होंने कहा कि कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सेमरू देवी का शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ