उन्होंने बताया कि महिला 19 मई को अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में प्रवेश कर गई थी।

पुंछ, 21 मई : राजौरी जिले में अनजाने में इस तरफ प्रवेश करने के दो दिन बाद, मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर चाकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट के माध्यम से एक पाकिस्तानी महिला को वापस भेज दिया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि महिला, पाकिस्तान के कोल्टी क्षेत्र के मनीर शाह की पत्नी नसरीन फातिमा को आज दोपहर भारतीय सेना ने नायब तहसीलदार के साथ क्रॉसिंग प्वाइंट के जरिए अपने पाकिस्तानी समकक्षों को सौंप दिया।
उन्होंने बताया कि महिला 19 मई को अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में प्रवेश कर गई थी।

0 टिप्पणियाँ