जम्मू एवं कश्मीर : पुंछ के सुरनकोट में मंदिर के पास रहस्यमय विस्फोट


पुंछ, 15 नवंबर : अधिकारियों ने कहा पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक मंदिर के पास एक रहस्यमय विस्फोट हुआ है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट बुधवार देर शाम शिवमंदिर के पास हुआ. हालाँकि, अभी तक इस घटना में किसी की मौत या घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

SHO सुरनकोट ने 'रहस्यमय विस्फोट' की पुष्टि की और बताया कि FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ