भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से विश्व की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है,जिसके फलस्वरूप सुरक्षा बलों की क्षमताएं लगातार बढ़ रही हैं : पीएम मोदी


लेप्चा (हिमाचल प्रदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत तेजी से रक्षा क्षेत्र में एक "बड़े वैश्विक खिलाड़ी" के रूप में उभर रहा है जिससे सुरक्षा बलों की क्षमताएं लगातार बढ़ रही हैं।

सीमा के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाने के बाद यहां जवानों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया की परिस्थितियां ऐसी हैं कि भारत से उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पोशाक पहने मोदी ने सम्बोधन में कहा, "ऐसे महत्वपूर्ण समय में यह जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें तथा देश में शांति का माहौल रहे और इसमें आपकी बड़ी भूमिका है।"

प्रधान मंत्री ने कहा, “भारत तब तक सुरक्षित है जब तक मेरे बहादुर हिमालय जैसी सीमाओं पर खड़े हैं।”

उन्होंने कहा, "आजादी के बाद, इन बहादुरों (सेना के जवानों) ने कई युद्ध लड़े तथा देश का दिल जीता, हमारे जवानों ने चुनौतियों का सामना करते हुए जीत हासिल की है।"

“ऐसा कहा जाता है कि 'पर्व' वह जगह है जहां 'परिवार' है। त्योहारों पर, परिवार से दूर रहना और सीमाओं पर तैनात रहना कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है... देश आपका ऋणी है,'' मोदी ने सैनिकों से कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा, "इसलिए, दिवाली पर एक 'दीया' आपकी सुरक्षा के लिए है तथा हर प्रार्थना में लोग आपकी सुरक्षा की कामना करते हैं।"

मोदी ने कहा “30-35 साल से ऐसी कोई दिवाली नहीं रही जो मैंने आपके साथ न मनाई हो। जब मैं न तो पीएम था और न ही सीएम, मैंने सीमावर्ती क्षेत्रों में आपके बीच दिवाली मनाई”।

उन्होंने कहा कि भारत के सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर हमेशा आगे बढ़े हैं, तथा हमेशा साबित किया है कि वे सीमाओं पर "सबसे मजबूत दीवार" हैं।

मोदी ने कहा, ''मेरे लिए वह जगह जहां हमारे सुरक्षा बल तैनात हों, वह किसी मंदिर से कम नहीं है।''

प्रधान मंत्री ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में निकासी तथा अन्य आपदाओं के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।

मोदी ने कहा, "जब हमें सूडान से लोगों को बाहर निकालना था, तो भारत के बहादुरों ने साहस के साथ मिशन पूरा किया, जब तुर्कि में भूकंप आया, तो उन्होंने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।"

उन्होंने कहा कि जहां भी भारतीय खतरे में हैं, सुरक्षा बल हमेशा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मोदी ने कहा, "हमें अपनी सेना तथा सैनिकों पर गर्व है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ