संदिग्ध वस्तु बरामद होने के बाद कुपवाड़ा रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया

संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है


कुपवाड़ा 13 अक्टूबर : सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में एक संदिग्ध वस्तु बरामद की, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया।

समाचार एजेंसीओ ने  सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) को आज सुबह हंदवाड़ा के क्रालगुंड के गणपोरा इलाके में एक संदिग्ध वस्तु मिली सेना की टीम ने अलर्ट जारी किया, जिसके बाद सेना तथा  पुलिस की  टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।  एहतियात के तौर पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ