डीजीपी दिलबाग सिंह ने रामबन में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की


रामबन : पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने आज रामबन जिले के धरमुंड में डेल्टा फोर्स मुख्यालय का दौरा किया।

एक प्रेस नोट के अनुसार, उन्होंने सेना तथा पुलिस अधिकारियों के साथ डोडा, किश्तवाड़ रेंज, उधमपुर तथा रामबन रेंज में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की।

उनके आगमन पर डेल्टा फोर्स के जीओसी मेजर जनरल उपकार चंदर, डीआइजी डीकेआर रेंज डॉ. सुनील गुप्ता, डीआइजी उधमपुर रियासी रेंज मोहम्मद सुलेमान चौधरी, कर्नल जीएस विक्रम, एसपी रामबन मोहिता शर्मा, एसएसपी उधमपुर जोगिंदर सिंह तथा एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने उनका स्वागत किया।

डीजीपी के दौरे के दौरान वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य तथा मौजूदा चुनौतियों को लेकर गहन चर्चा हुई। अधिकारियों ने राजमार्ग सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की।

डीजीपी ने सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जम्मू-कश्मीर में बचे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर जोर दिया। नार्को व्यापार के जवाबी उपायों पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने डीजीपी को काउंटर टेररिज्म ग्रिड द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ