पाकिस्तानी सांसद ने सपरिवार श्री माता वैष्णोदेवी मंदिर के दर्शन किये


जम्मू 13 अक्टूबर : पाकिस्तानी सांसद रमेश लाल ने अपनी पत्नी तथा बेटी के साथ श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया तथा वहां पूजा-अर्चना की पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सदस्य के रूप में लरकाना निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रमेश लाल ने रियासी में मीडियाकर्मियों को बताया कि  मंगलवार को अपनी पत्नी आशी तथा  बेटी जया के साथ पवित्र मंदिर का दौरा किया तथा बुधवार को कटरा लौट आये उन्होंने कहा, हम 1996 से पवित्र मंदिर का दौरा कर रहे हैं। पाकिस्तान से अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य सदस्य भी माता वैष्णोदेवी मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन वीजा प्रतिबंधों के कारण वे नहीं जा सकते।

हम दोनों सरकारों से आग्रह करते हैं कि दोनों देशों के उन लोगों को वीजा प्रतिबंधों में ढील दी जाये जो भारत या पाकिस्तान में धार्मिक स्थानों की यात्रा करना चाहते हैं। यहां तक ​​कि पाकिस्तान में भी हमारे पास कटासराज, हिंगलाज माता मंदिर, ननकाना साहिब, पांजा साहिब तथा  करतारपुर आदि जैसे कई धार्मिक स्थल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ