
कश्मीर ग्लोरी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, पुलिस ने डोबन लोलाब में एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए हैं।"
बयान में कहा गया है “एसडीपीओ लोलाब सरफराज बशीर की देखरेख में एस एच ओ पुलिस स्टेशन लालपोरा इंस्पेक्टर मलिक नासिर के नेतृत्व में डीओ कुलीगाम पीएसआई अज़हर शकील के साथ पुलिस स्टेशन लालपोरा की एक पुलिस पार्टी ने विश्वसनीय सूचना मिलने पर एक महिला (नाम गुप्त) को पकड़ा तथा उसके कब्जे से 300 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामदगी किया गया।"
"कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 79/2023 के तहत पुलिस स्टेशन लालपोरा में मामला दर्ज किया गया है तथा जांच शुरू कर दी गई है"

0 टिप्पणियाँ