एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि रविवार को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी राष्ट्रीय ई-सेवा वितरण मूल्यांकन (एनईएसडीए) रिपोर्ट में, जम्मू-कश्मीर ने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। 1028 ई-सेवाएँ, 1010 ई-सेवाओं के साथ मध्य प्रदेश तथा 911 ई-सेवाओं के साथ केरल को पीछे छोड़ दिया।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि ई-सेवाओं के प्रावधान में जम्मू-कश्मीर को राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे आगे रखती है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक नए युग की शुरुआत करते हुए आम आदमी को सेवाओं की सहजता, सुविधा तथा पहुंच प्रदान करने की जम्मू-कश्मीर प्रशासन की प्रतिबद्धता और संकल्प के अनुरूप एक उपलब्धि है।

0 टिप्पणियाँ