किश्तवाड़ में 3 ओजीडब्ल्यू के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज : पुलिस


किश्तवाड़ 18 सितंबर : पुलिस ने कहा कि सोमवार को जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में तीन कट्टरपंथी ओवरग्राउंड वर्करों पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

समाचार एजेंसीयो के मुताबिक, किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने कहा कि तीन कट्टरपंथी ओजीडब्ल्यू के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, "जमानत के बाद तीनों की गतिविधियां संदिग्ध थीं, जिसके बाद उन पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया तथा जम्मू की अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया।" तीनों की पहचान किश्तवाड़ के तौसीफ-उल-नबी, दचन के रियाज अहमद तथा किश्तवाड़ के जहूर कमाल के रूप में की।

एसएसपी ने आगे कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ